Breaking Ticker

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने ली सभा


कहा-तुष्टीकरण की राजनीति करती है कांग्रेस

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल आज खोड  में भाजपा से शिवपुरी विधानसभा से प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार समेत दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह सारे के सारे लोग तुष्टिकरण में अंधे हो गए हैं। शिवपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि राहुल गांधी का ना धर्म का पता है ना उनकी जात का पता है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना लगाते हुए कहा के दिग्विजय सिंह ने जहां अपने रिश्तेदार को लूट के लिए शिवपुरी में भेज दिया है। कमलनाथ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आइटम कहकर महिलाओं का अपमान करते हुए सार्वजनिक रूप में देखे जाते हैं ऐसी हो गई है कांग्रेस। उन्होंने कहा कि बीजेपी 3 दिवाली मनाने के लिए तैयार है एक दिवाली प्राकृतिक दिवाली है, एक दिवाली 3 दिसंबर को मनाएंगे जब भाजपा पांचवीं बार मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और तीसरी दीवाली नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर भाजपा दिल्ली में अपनी तीसरी दिवाली मनाएगी। उन्होंने शिवराज सिंह की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा की बेटी पैदा होने से लेकर बेटी के विवाह होने तक सरकार ख्याल रखती है। इस अवसर पर भैया सहाब लोधी, महामंत्री सोनू बिरथरे, नवप्रभा पडरिया, लोकपाल लोधी, हरिशंकर दुबे, हरिओम काका, जगदीश यादव, दिनेश गेडा, राज नारायण गुप्ता, नवीन भार्गव, उत्तम निखरा, श्री गेडा, बृजमोहन निगोती सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit