Breaking Ticker

पिछोर जैसा प्यार मिल रहा शिवपुरी में भी: केपी सिंह




मझेरा सहित अन्य गांवों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, मिल रहा जनसमर्थन 

शिवपुरी। इस बार भले ही मेरी परंपरागत सीट पिछोर की बजाय शिवपुरी की जनता के बीच चुनाव लडऩे आया हूं, लेकिन पिछोर जैसा ही प्यार और समर्थन शिवपुरी में पाकर अभिभूत हूं। हालांकि शिवपुरी और यहां के लोगों से सतत् संपर्क में रहा हूं, लेकिन जिस तरह छोटे-छोटे गांव में भी लोग आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं और समर्थन दे रहे हैं इस बात ने मेरे उत्साह को और दुगुना कर दिया है। मैं कृतसंकल्पित हूं कि लोगों के इस प्यार और आत्मीयता को क्षेत्र के बेहतर से बेहतर विकास के रूप में लौटाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि शिवपुरी वासियों का यह स्नेह यूं ही बना रहेगा, उक्त बात शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के सामने कही। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामवासियों से रूबरू होने के लिए कक्काजू ने अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार रविवार को ग्राम मझेरा से अपने जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने ग्राम धुआनी, नया बलारपुर, बूढ़ीबरौद, गढ़ीबरौद, मोहनगढ़, अर्जुनगवां खैरोना में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit