Breaking Ticker

रन्नौद में महेन्द्र सिंह यादव के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री पटेल ने ली सभा, उमड़ा जनसैलाब

भाजपा विकास के विजन पर आगे बढ़ रही: केन्द्रीय मंत्री पटैल


शिवपुरी। कोलारस से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव के पक्ष में रन्नौद में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के दिग्गज एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री ने कहा कि पिछड़े होने की सोच से हमें बाहर निकलना होगा। हम हरगिज पिछड़े नहीं हैं, बल्कि हमारी कुछ कमजोरियों ने हमें पिछड़ा बना दिया है। हम वो हैं, जिन्होंने देश पर राज्य किया है, लेकिन मुगलों के आने के बाद हम जंगल में चले गए और जीवन का क्रम बदल गया। अब समय बदल गया है और हमें इस बदलाव को आत्मसात करना होगा। श्री पटैल ने कोलारस विधानसभा के ग्राम रन्नोद में महेंद्र राम सिंह यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ी जातियों का नाम लेकर केवल सत्ता पाना चाहती है, उसकी हमारे-आपके साथ जरा सी भी सहानुभूति नहीं है, यदि ऐसा होता तो कांग्रेस 70 सालों में कुछ करती। भाजपा के तीन विकास संकल्प श्री पटैल ने कहा कि भाजपा के पास तीन विकास संकल्प हैं। पहला, गरीब कल्याण के बिना विकास पूर्ण नहीं हो सकता इसलिए पहले गरीबों का हित आवश्यक है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज चौहान ने गरीब हितैषी योजनाओं को लागू किया। दूसरा संकल्प है मातृशक्ति को मुख्यधारा से जोडऩा। केन्द्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास कराया है, जिससे ये तय हो गया कि निकट भविष्य में विधानसभा और लोकसभा में एक तिहाई महिलाएं सदस्य के रूप में विराजमान होंगी। तीसरा संकल्प है देश की अगली पीढ़ी को ऐसा वातावरण देना, जिसमें वो अपना संपूर्ण विकास कर सके। भाजपा को जिलाने के लिए प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव के पक्ष में मतदान करने का संकल्प दिलया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक मंडल अध्यक्ष अवध बोहरे नरेंद्र सिंह सिकरवार विपिन शर्मा सुरेंद्र सिंह लोधी, संतोष सिंह लोधी, रामपाल सिंह लोधी, लाल सिंह लोधी, शशिकांत राजपूत, भानुप्रकाश लोधी, हितेंद्र सिंह लोधी, नारायण सिंह लोधी, बबलू लोधी, कमल सिंह लोधी, ओमप्रकाश लोधी, जगदीश सिंह रघुवंशी, दान सिंह, कमरलाल लोधी, सीताराम लोधी, भागीरथ लोधी, सुरेश लोधी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit