Breaking Ticker

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रचना शेरसिंह ने किया पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह स्वागत


शिवपुरी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं लोकप्रिय विधायक राघौगढ़ जयवर्धन सिंह का विधानसभा करैरा में आगमन हुआ। इस दौरान करैरा विधानसभा से कांग्रेस की प्रबल दावेदार श्रीमती रचना शेर सिंह जाटव जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शिवपुरी, विधानसभा 23 करैरा ने विधायक जयवर्धन सिंह का तिलक लगाकर भव्य स्वागत सत्कार किया।  स्वागत सत्कार के दौरान विधायक जयवर्धन सिंह ने करैरा क्षेत्र की महिलाओं से भी चर्चा की। श्रीमती रचना शेर सिंह जाटव जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शिवपुरी ने महिलाओं की समस्या से उन्हें अवगत कराया, साथ ही महिलाओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश की मांग की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
......

......

------------

-------------


-------
---------