Breaking Ticker

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस


शिवपुरी। जिले में 77 वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उन्होंने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। इस दौरान परेड की टुकडिय़ों द्वारा हर्ष फायर किया गया। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुए मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

निकला आकर्षक मार्चपास्ट

संयुक्त परेड में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड, 18वीं वाहिनी एसएएफ, एनसीसी, शौर्या दल ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकडिय़ों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। इस मार्चपास्ट में सशस्त्र बल में 18 बटालियन एसएएफ को प्रथम, मध्य प्रदेश पुलिस पुरुष को द्वितीय एवं मध्य प्रदेश पुलिस महिला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड प्रदर्शन में निशस्त्र बल में एनसीसी सीनियर बालिका को प्रथम, एनसीसी को द्वितीय एवं  शौर्या दल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा इन्हें शील्ड प्रदान की गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए प्रमाण-पत्र

विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय सेवकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इसमें प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों के अलावा सामाजिक संस्था और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बच्चों के साथ किया विशेष भोज


कार्यक्रम के बाद मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया फतेहपुर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंचीं। जहां स्कूली छात्राओं के साथ सभी ने विशेष भोज किया और विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, सीएमओ डॉ. केएस सगर, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, नगर महामंत्री रीतेश जैन,  पार्षद सुधीर आर्य, नगर महामंत्री मोनू आर्य,  

फतेहपुर चौराहा स्थित पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण


मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने फतेहपुर चौराहे पर स्थित विधायक निधि से 11.16 लाख की लागत राशि से निर्मित पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit