Breaking Ticker

कोलारस कृषि मंडी सचिव की अवैध परिवहन और व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्ती से मचा हड़कंप


3 लाख 18 
हजार से अधिक मंडी शुल्क वसूलने से अवैध परिवहन करने वालों में मची खलबली

शिवपुरी। मंडी बोर्ड ग्वालियर के संयुक्त संचालक आरपी चक्रवर्ती के निर्देशानुसार भारसाधक अधिकारी एसडीएम कोलारस मोतीलाल अहिरवार के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी समिति कोलारस सचिव रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा अवैध परिवहन और अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ सक्रियता से कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान ऐसे व्यापारी जो अवैध रूप से परिवहन करने का काम करते पाए गए उन पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है। साथ ही संभागीय उडऩदस्ते द्वारा जिन वाहनों को पकड़ा जाता है उनके खिलाफ भी कोलारस मंडी समिति सचिव द्वारा तत्परता दिखाते हुए पाँच गुना मंडी शुल्क वसूलने की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस दो वाहनों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पूछताछ करने पर मौके में दस्तावेज नहीं मिले जिससे अवैध रुप से परिवहन करना पाया गया। अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए दोनों वाहनों के खिलाफ पाँच गुना मंडी शुल्क वसूला गया जिसमें एक वाहन से 2 लाख 48 हजार सात सौ नौ रुपए मंडी शुल्क वसूला गया, वहीं दूसरे वाहन से 70 हजार दो सौ इकतीस रुपए मंडी शुल्क वसूला गया। इस प्रकार दोनों वाहनों से कुल 318940(तीन लाख अठारह हजार नौ सौ चालीस रुपए) मंडी शुल्क की वसूली गई है। इस कार्रवाई से अनेक ऐसे व्यापारी जो अवैध रुप से परिवहन का कार्य करते हैं, उनमें खलबली मची हुई है। अवैध परिवहन और व्यापार के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही में मंडी सचिव रविन्द्र प्रताप सिंह सहित कोलारस मंडी के स्टाफ द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit