Breaking Ticker

दून स्कूल: मानवता का संदेश के साथ मना विश्व योग दिवस



शिवपुरी। जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक, रेडिऐन्ट एवं दून पब्लिक स्कूल द्वारा योग एवं ध्यान कर विश्व योग दिवस मनाया। जेसीआई अध्यक्ष जेएफएम अनु मित्तल, आईपीपी-जेएफएम किरण उप्पल,सचिव एचजीएफ कविता अरोरा, उपाध्यक्ष जेसी मंजू शाक्य, मीना दुबे,शिल्पा दुबे, जेसी सारिका रघुवंशी, मेंबर्स सीमा वर्मा डाँ. खुशी खान (डायरेक्टर दून स्कूल) शाहिद खान (डायरेक्टर दून स्कूल) समस्त स्टाफ एवं छात्रों ने सामूहिक रूप से हार्टफुलनेस की योगा टेऊनर ज्योति सेन के मार्गदर्शन में योगा किया वहीं डाँ. श्रीमति साधना रघुवंशी के मार्गदर्शन में ध्यान क्रिया की।

मानवता का संदेश दें, योग करें

अखलाक खान ने योग से मानवता पर परिचर्चा करते हुए कहा दुनिया के सभी धर्म इंसानियत,प्रेम,बंधुत्व सिखाते हैं फिर भी नफरत, वैमन्यस्यता,तनाव आधुनिक तकनीकि का गलत इस्तेमाल मानवता के लिए खतरा बन गए है। ऐसे माहौल में सकारात्मक विचारों का प्रवाह कर मानवता के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग-ध्यान का प्रसार किया जाना चाहिए। इस तरह की कसरत और मेडीटेशन से मन शांत होता है व्यक्ति शरीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रहता है। आपने योग के आइंस्टीन योग के पितामह कहे जाने वाले महर्षि पंतजति को याद किया तथा संस्कृत के महा कवि भर्तृहरि की चौपाई सुनाकर योग के महत्व को प्रतिपादित किया। शाहिद खान डायरेक्टर रेडिऐन्ट एवं दून स्कूल ने बताया कि 27 सितम्बर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड नेशन जनरल ऐसेम्वली में प्रस्ताव रखा था जिसे स्वीकार कर 21 जून को प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

ध्यान आत्मा की खुराक है: डॉ.साधना रघुवंशी

शरीर के बीमार पडने पर दवाइयों एवं उपयुक्त भोजन लेते है उसी तरह आत्मा के शुद्वीकरण की खुराक ध्यान हैं योग एवं ध्यान के नियमित अभ्यास से हमें दवाइयों की आवश्यकता ही नही पडेगी। प्राध्यापक डाँ. साधना रघुवंशी ने सामूहिक ध्यान कराकर माहौल को शांतिमय बना दिया। जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक की अध्यक्ष जेएफएम अनु मित्तल आईपीपी-जेएफएम किरण उप्पल, सचिव एचजीएफ कविता  अरोरा एवं पदाधिकारियों ने योगा टेऊनर ज्योति सेन,डाँ. साधना रघुवंशी, डाँ. खुशी खान को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प भेंट कर अभिनन्दन किया। आभार रेडिऐन्ट, दून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान एवं जेसीआई डायनेमिक की अध्यक्ष अनु मित्तल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अखलाक खान ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit