हरिओम राठौर बने अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्वागत और बधाईयों का लगा तांता
0
10:25 am
शिवपुरी। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा एस/23064/1992 रजि. दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल राठौर बाबूजी द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हरिओम राठौर बतासे वालों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। हरिओम राठौर की समाज के प्रति निष्ठा और समाज में कुछ बेहतर कर गुजरने की ललक ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया है कि शिवपुरी की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर करा सकें। अपनी इस नियुक्ति पर हरिओम राठौर ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल राठौर सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें इस हेतु योग्य समझा यह मेरी लिए बड़ी बात है। श्री राठौर ने कहा कि मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे मैं पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम करूंगा। श्री राठौर की इस नियुक्ति पर शिवपुरी के राठौर समाज सहित शिवपुरी शहरवासियों में हर्ष और खुशी का माहौल है। स्वागत करने और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से देवीलाल राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनोज राठौर राष्ट्रीय महामंत्री, केजी राठौर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, माखनलाल राठौर पूर्व विधायक, कैलाशबाबू राठौर बतासे वाले, लक्ष्मीकांत राठौर ग्वालियर, दामोदरदास राठौर, श्यामसुंदर राठौर, रमेश राठौर, हरिओम राठौर चेत, हरिओम राठौर हटैल, माणिकचंद राठौर, चिमनलाल राठौर, नारायण राठौर, बाबूलाल चौधरी, रामजीलाल राठौर, रमेश राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, रामचरण राठौर, मुकेश राठौर कटरा वाले, अरविंद राठौर, डॉ. राकेश राठौर, प्रशांत राठौर, ताराचंद राठौर, अशोक राठौर, रवि राठौर अध्यक्ष युवा मंडल मनियर, उपेन्द्र राठौर अध्यक्ष राठौर समाजसेवी संस्था, जितेन्द्र राठौर अध्यक्ष युवा जाग्रति मंच, राजेन्द्र राठौर, संजय राठौर, परमा राठौर, अनिल राठौर, रवि राठौर, करण राठौर, पवन राठौर, दिनेश राठौर, नवीन राठौर, राकेश राठौर, राजेश कुमार राठौर, सुरेंद्र सिंह राठौर एवं समस्त राठौर समाजबंधु शामिल हैं।
Tags







