Breaking Ticker

संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण के लिए स्पिरिचुअलिटी कोशेंट सबसे महत्वपूर्ण- पवन कुमार शर्मा

पासवा के 10बे राष्ट्रीय अधिवेशन में पवन कुमार शर्मा और राजकुमार शर्मा ने जीते अवॉर्ड!



प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन का चार दिवसीय 10 वा राष्ट्रीय अधिवेशन पुरी, भुवनेश्वर पांच सितारा होटल में संपन्न हुआ। जिसमें पूरे भारत से आए 200 से अधिक शिक्षाविद और भारत सरकार के कई अधिकारी सम्मिलित हुए।

 मध्य प्रदेश से पासवा के प्रेसिडेंट पवन कुमार शर्मा व सचिव राजकुमार शर्मा अधिवेशन में सम्मिलित हुए। मि. पवन कुमार शर्मा ने उन्हें मिले टॉपिक इमोशनल कोशेंट एंड एडवर्सिटी कोशेंट के संदर्भ में बताया कि यह भारत के लिए कोई नया विषय नहीं है। उन्होंने बताया कि एजुकेशन की जर्नी में एक समय इंटेलिजेंस कोशेंट को सफल व्यक्ति के लिए सबसे अहम माना गया अर्थात कि ऐसे लोग जिनकी न्यूमेरिकल कैलकुलेशन फास्ट है और जो कम समय में बेस्ट निर्णय ले सकते हैं। फिर जब रिसर्च आगे बढ़ी तो पता चला कि संपूर्ण व्यक्तित्व के लिए आईक्यू के साथ-साथ इमोशनल कोशेंट भी बहुत जरूरी है। लोगों की भावनाओं की समझ होना व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी है। एजुकेशन जर्नी के अगले पड़ाव में एडवर्सिटी कोशेंट को जोड़ा गया कि विषम परिस्थितियों का सामना व्यक्ति किस प्रकार करता है।व्यक्ति कठिन व विषम परिस्थितियों को फेस कर सके उसके लिए उसको मन से सुदृढ़ व परिपक्व होना बहुत जरूरी है। फिर फिजिकल कोशेंट आया। व्यक्ति का हेल्थ के प्रति जागरूक होना भी जरूरी है। हेल्थ नहीं होगी तो व्यक्ति का ज्ञान व्यर्थ जाएगा। कहते हैं ना हेल्थ इज वेल्थ। फिर सोशल कोशेंट जोड़ा गया अर्थात् व्यक्ति का सामाजिक रिश्तो की समझ रखना, अपने उत्तरदायित्व को निभाने वाला होना चाहिए तभी वह एक आदर्श नागरिक बनता है।


 विश्वगुरु भारत ने सदियों से सभी को स्पिरिचुअल कोशेंट दिया है जिसमें एक व्यक्ति के मानसिक विकास के लिए जरूरी उपरोक्त सभी  बताए गए कोशेंट आ जाते हैं। जहां रामायण एक आदर्श व्यक्तित्व व आदर्श चरित्र निर्माण का संदेश देता है भगवान राम के मानव रूपी  चरित्र से, वही महाभारत से सीख मिलती है कि क्या नहीं करना है। 

भगवद गीता धर्म, आस्तिक भक्ति और मोक्ष के यौगिक वैशाली और आदर्श व्यक्तित्व के बारे में सनातन विचारों का संश्लेषण प्रस्तुत करती है।आध्यात्म की शिक्षा से व्यक्ति अपनी पांचों इंद्रियों से आगे बढ़कर सही मायनों में आध्यात्म में प्रवेश कर जाता है।श्री राजकुमार शर्मा नेआरटीई के तहत स्कूल संचालन में आ रही समस्या एवं उसमें किस तरह से उसका निदान हो सकता है इस पर अपनी बात  रखी


पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्माइल खान , ज्वाइंट सेक्रेट्री भारत सरकार, फाइनेंस मिनिस्टर ऑफ स्टेट ने श्री पवन कुमार शर्मा को लिटरेसी मिशन के लिए दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों और राजकुमार शर्मा को संगठनात्मक शक्ति बढ़ाने के लिए पुरस्कृत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit