Breaking Ticker

करैरा थाना पुलिस की अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्यवाही: बाइक सहित 60 लीटर शराब को किया जब्त


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिह के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन ,अवैध शराव की धरपकड अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अति पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के निर्देशन में एवं एसडीओपी करैरा संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में मंगलवार की रात्रि में इलाका भ्रमण के दौरान थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटर सायकिल पर दो प्लास्टिक की कैन जिसमें कच्ची शराब भरकर विक्रय करने के लिये ले जा रहा है । मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराही फोर्स की मदद से ग्राम बांसगढ नहर किनारे मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पूरन सिह कंजर पिता राजपाल कंजर उम्र 36 साल निवासी ग्राम चकमियांपुर थाना भितरवार जिला ग्वालियर का होना बताया । आरोपी के कब्जे से एक हीरो डिलेक्स मोटर सायकिल तथा दो प्लास्टिक की कैन जिसमें करीब 60 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब कुल मशरूका 45 हजार रुपये को विधिवत जप्त किया । आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 346/23 पंजीबद्ध किया गया, आरोपी से जप्त शुदा शराब के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक सुरेश शर्मा, उनि बीआर पुरोहित, सउनि जयनारायण,  आर 704 सुनील कुमार, आर 900 विकास भारद्वाज की रही। 

यह माल किया बरामद

पुलिस ने एक हीरो डिलेक्स मोटर सायकिल कीमती 30 हजार रुपये, 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 15 हजार रुपये बरामद की गई। कुल 45 हजार रुपए का सामान जब्ती में लिया गया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit