Breaking Ticker

जिले के 30 होनहारों को मंत्री यशोधरा राजे करेंगी सम्मानित


एमपी बोर्ड के 16 टाॅपर सहित सीबीएसई के 14 टाॅपर भी होंगे पुरूस्कृत

शिवपुरी।शिवपुरी के होनहार लगातार प्रदेश पटल पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, इसी क्रम में हाल ही में घोषित एमपी बोर्ड और सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में भी जिले के होनहारों ने प्रदेश और जिला स्तर पर मैरिट सूची में स्थान हासिल कर शिवपुरी को गौरवांवित किया है। हमेशा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने वाली शिवपुरी की विधायक और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी के ऐसे 30 होनहार विद्यार्थियों को बुधवार की दोपहर 2 बजे कोतवाली रोड स्थित जिला उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पुरूस्कृत कर सम्मानित करेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले के होनहार छात्रों का यह सम्मान समारोह उन्हें भविष्य के लिए और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है,साथ ही अन्य छात्र भी इन होनहारों से प्रेरणा लेंगे। इस सम्मान समारोह में एमपी बोर्ड के प्रदेश प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले हाई स्कूल के 6 व हायर सेकेण्डरी के दो विद्यार्थियों के अलावा जिला स्तरीय टाप थ्री मैरिट में शामिल दसवीं और बारहवीं कक्षा के चार-चार छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सीबीएसई पाठ्यक्रम में दसवीं और बारहवीं कक्षा में जिले में अव्वल रहे निजी व सरकारी स्कूलों के 14 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि टाॅपर छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों व संस्था प्रधान को भी इस सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit