भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, सुना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरूवार को अपना स्थापना दिवस मनाया गया। इसी क्रम में पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमान के नेतृत्व में नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा द्वारा मंडल के द्वारा अंबेडकर शक्ति केन्द्र के बूथ क्रमांक 65 पर भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को सुना। इस मौके पर गिर्राज शर्मा कहा कि भाजपा विश्व का ऐसा राजनीतिक दल है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होने कहा कि हमें सिर्फ चुनाव नहीं जीतना, बल्कि जनता के दिल को भी जीतना है। हमें विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की ताकत हमें इसी तरह से ऊर्जा देती रहेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।