Breaking Ticker

दलितों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर भीम आर्मी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


जमकर की नारेबाजी, शिकायतों पर उचित कार्यवाही की रखी मांग

शिवपुरी। जिले में लगातार दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीम आर्मी को देखते हुए एसपी ऑफिस में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने हाल ही में हुए तीन प्रकरणों में उचित कार्यवाही की मांग की। हाल ही में सिरसौद थाना पुलिस ने एक मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया था। उक्त मामले में भीम आर्मी ने हत्या के प्रयास की धाराओं को सात दिनों के भीतर बढ़ाए जाने की मांग की है। ऐसी स्थिति में अगर सात दिनों की भीतर धाराओं में इजाफा नहीं किया गया तो भीम आर्मी ने धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम भी दिया है।

हत्या के प्रयास की धाराओं में हो मामला दर्ज

गौतरलब है कि 24 मार्च को सिरसौद थाना क्षेत्र टोंका गांव की रहने वाली 60 साल की धनो बाई जाटव और उसके बेटे कल्ला जाटव पर जमीनी विवाद को लेकर सिरनाम यादव और उसके तीनों बेटों प्राणघातक हमला बोल दिया गया था इस हमले कल्ला पर कुल्हाड़ी से हमला बोला गया था। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना लिया था हालांकि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में इजाफा करने की बात कही थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अंग-भंग की धाराओं में इजाफा कर लिया है। भीम आर्मी मांग कर रही है कि उक्त मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं का इजाफा किया जाए साथ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

राजीनामा के लिए बनाया जा रहा दबाव

भीम आर्मी ने मांग की है कि बैराड़ थाना क्षेत्र के दरगवां गांव में बोरवेल को लेकर एक विवाद हुआ था। जिसमें प्रसादी पुत्र पातु आदिवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बैराड़ थाना पुलिस ने दरगवां गांव के रहने वाले तोरन यादव भरत यादव, कल्ली यादव, सिरनाम यादव के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया था। इसके बाद गांव की दबंग राजीनामा का दबाव बना रहे हैं 29 मार्च को दबंगों ने शिकायतकर्ता को कुएं में उल्टा लटका दिया था। साथ ही ट्रैक्टर से बांधकर उसके साथ मारपीट की थी। उक्त मामले में भी भीम आर्मी ने उचित कार्यवाही की पुलिस अधीक्षक से मांग की है।

पोहरी थाना क्षेत्र के राठखेड़ा गांव में एक अनुसूचित जाति की गर्भवती महिला के साथ देशराज धाकड़ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बावजूद महिला की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं हो सका था। मानव अधिकार के संज्ञान के बाद महिला की शिकायत पर पोहरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और अब राजनीतिक रसूख के चलते कुछ राजनेता आरोपी को छुड़ाने के लिए महिला के परिवार पर राजीनामा का दबाव बना रहे हैं।विजय नरवारी का कहना है कि जिले में समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और उचित समय पर कार्यवाही नहीं हो रही है आज शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से दलितों पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगाने और समय पर उचित कार्यवाही करने की अपील की है साथ ही तीन मामलों में न्याय संगत कार्यवाही करने की भी मांग की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit