Breaking Ticker

खनियांधाना: स्कूल में "मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी" पर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षिका ने लगाए ठुमके



शिक्षिका की मौजूदगी में कक्षा में बजा गाना, छात्र-छात्राओं के साथ बनीं सहभागी शिक्षिका

बी आर सी सी बोले व्यस्तता के कारण अभी कोई कार्यवाही नहीं की है

शिवकांत सोनी खनियांधाना :- खनियांधाना  बिकाशखण्ड के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में शिक्षिका मधु महते स्कूल की कक्षा में छात्र-छात्राओं के साथ बॉलीवुड के गानों पर नाचते हुए दिखाई दे रही है। इस मामले में जब स्कूल के जिम्मेदारों से जानकारी चाही गई तो उन्होंने मामले की जानकारी देने की बजाय फोन काट दिया जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर यह डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें माध्यमिक विद्यालय स्तर के कुछ छात्र-छात्राएं स्कूल की एक कक्षा में साउंड सिस्टम पर बॉलीवुड के गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में स्कूल की शिक्षिका मधु महते भी छात्र-छात्राओं के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है और एक शिक्षिका मंजू वर्मा कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो खनियाधाना विकासखंड के अंतर्गत आने बाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर का है इस वीडियो पर देखने वाले लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि जब इतनी छोटी उम्र में बच्चों को मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी जैसे गानों पर साथ में डांस करने का पाठ पढ़ाया जाएगा तो फिर आगे इन नन्हे-मुन्ने बच्चों का भविष्य कहाँ होगा यह समझ से परे है भले ही मध्यप्रदेश शासन शिक्षा के प्रति कितने ही जतन कर ले पर इन जैसे शिक्षिकाओं की वजह से शासकीय स्कूल बदनाम है और लोग कहते है कि शासकीय स्कूलों में पढ़ाई नही होती इसका कारण यही है कि जब बिद्या के मंदिर में मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी जैसे गाने चला कर बच्चों के भबिष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है ऐसे ही शिक्षा बच्चों तक नहीं पहुंच पा रही है और ऐसे ही बच्चों की शिक्षा को चौपट किया जा रहा है जब इस संबंध में खनियाधाना बीआरसीसी से संपर्क या तो बीआरसीसी का कहना था कि व्यस्तता के कारण मैंने अभी तक कोई जांच नही कराई है जल्द जांच कराऊंगा जब इस मामले की जानकारी बीआरसीसी को है तो सवाल उठता है कि अभी तक खनियाधाना बीआरसीसी संजय भदोरिया ने उक्त मामले में जांच के आदेश क्यों नहीं दिए हैं ऐसे में प्रतीत होता है कि इस मामले के लिए रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही हो फिलहाल देखना यह है कि कैमरे के सामने बीआरसीसी ने जल्द जांच कराने का आश्वासन दिया है अब जांच कब तक होती है और क्या कार्यवाही होती है

इनका कहना

उक्त मामले की जानकारी मुझे है पर कार्यालय की व्यस्तता वह बच्चों के पेपर चल रहे हैं के कारण अभी मैंने जांच नहीं करा पाई है कार्यालय की व्यस्तता से फ्री होकर जल्द ही जांच कर कराऊंगा

संजय भदोरिया बीआरसीसी खनियाधाना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit