Breaking Ticker

भाजपा नगर मंडल की बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित



शिवपुरी। भाजपा नगर मंडल की बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मंडल टोली और शक्ति केन्द्र टोली पंच-परमेश्वर शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, सोशल मिडिया प्रभारी एवं लाभार्थी प्रभारियों की बैठक भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, महामंत्री रीतेश जैन, सुरेन्द्र शाक्य द्वारा माँ भारती एवं भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने सशक्तिकरण अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया एवं गुर सिखाया कि किस प्रकार से जिन बूथों पर भाजपा को अब तक सफलता नहीं मिली है। उन बूथों पर जाकर के समीक्षा करना एवं कारणों का पता करके उसको मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ नीचे तबका तक गरीबों तक सीधे पहुंच रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आ रही है।  26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम व पार्टी के आगामी कार्य के विषयों की रूपरेखा तैयार कर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रतीक शर्मा, पार्षद ताराचंद राठौर, पार्षद अमरदीप शर्मा, अजीत ठाकुर, संदीप भार्गव, केदार सिंह गोलिया, ममता राठौड़, दीपक कुशवाह, प्रेम धाकड़, मथुरा प्रजापति सहित बैठक में मंडल पदाधिकारी, पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी  एवं  शक्तिकेंद्रों की टोली के सदस्य व जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रतीक शर्मा द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन महामंत्री रीतेश जैन द्वारा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit