Breaking Ticker

बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित करने वाला पुलिस गिरफ्त में


खोड पुलिस चंद दिनों में आरोपी तक पहुंची

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी में विगत 22 फरवरी की दरम्यानी रात्रि कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की दाहिने हाथ की उंगली को तोड़कर खण्डित कर दिया था। घटना को लेकर बाबा साहब के अनुयायियों ने रोष जताया और जिसके संबंध में फरियादी सत्येंद्र जाटव पुत्र ओमकार लाल जाटव निवासी ग्राम आसपुर के द्वारा की गई मौखिक रिपोर्ट पर से खोड़ चौकी पुलिस ने धारा 153 (बी)295 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 

खोड चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता ने मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी। अमर सिंह लोधी पुत्र हरकिशन लोधी उम्र 31 साल निवासी ग्राम वपावली पकड़ लिया जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने घटना को कारित करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में 22 फरवरी की दरम्यानी रात्रि में बांश के डंडे से समाज में अशांति फैलाने और लोगों की भावनाएं आहत करने के उद्देश्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के दाहिने हाथ की उंगली को तोड़ दिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। खोड़ चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट व अड़ीबाजी के दो अपराध दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit