हर संभव सहयोग कराने का दिया भरोसा
शिवपुरी। करैरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बडौरा में विगत दिनों 6 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई थी। पीडि़त मासूम के परिजनों से मिलने के लिए लगातार हर वर्ष के लोग पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फूल सिंह बरैया पीडि़त के परिवार के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें हर संभव मदद और सहयोग कराने का पूरा भरोसा दिया। इस दौरान करैरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता भी उनके साथ मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से विधायक प्रागीलाल जाटव, रिटायर्ड एसडीओ रामरूप महदोरिया, कैलाश पाल, रामस्वरूप लोधी, रामकुमार कुशवाह, भगवानसिंह कुशवाह, खेमराज सिंह लोधी, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस, ग्रामीण, करैरा, करैरा के ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भार्गव, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानसिंह फौजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।







