Breaking Ticker

भाजपा नगर और पुरानी शिवपुरी मंडल का सोशल मीडिया एवं आईटी का प्रशिक्षण संपन्न


केदार सिंह गोलिया,
शिवपुरी। भाजपा द्वारा सुघोष अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर मंडल शिवपुरी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी और पु.शि. मंडल अध्यक्ष के.पी. परमार के नेतृत्व में संयुक्त द्वारा दोनों ही मंडल के बूथ कार्यकर्ताओंं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा मौजूद रहीं, वहीं अन्य मंचासीन अतिथियों में सुघोष अभियान के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु. शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, महामंत्री रीतेश जैन, डॉ. रश्मि गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विकास यादव, जितेन्द्र राठौर मौजूद रहे। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी द्वारा दिया गया। उन्होंने सबसे पहले मंचासीन अतिथियों सहित कार्यक्रम में पधारे सभी बूथों के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जैमिनी ने कहा कि हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने निर्णय लिया है कि आज का युग आईटी का युग है। हम जो फेसबुक, ट्यूटर पर अपनी बात रखते हैं और जिसे ज्यादा से ज्यादा लोग फॉलो या कमेंट्स करते हैं तो उस पर गौर किया जाता है। इसलिए पार्टी ने आईटी को बहुत महत्व दिया गया है। इसलिए चुनाव के लिए हर बूथ को मजबूत बनाना है इसके लिए प्रत्येक बूथ पर दो आईटी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरे मन से काम करता है इसलिए भाजपा सभी पार्टियों से अलग है। लेकिन आज का युग आधुनिक युग है इसलिए हम सभी को भी अपडेट होना जरूरी है। भाजपा ने सुघोष अभियान चलाया है और इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं सोशल साइड के बारे में जानकारी होना चाहिए। हमारे जो भी कार्यक्रम हैं उनकी फोटो ट्यूटर पर डालेंगें। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि हमारी जो भी गरीब कल्याण की जनहितैषी योजनाएं हैं जो हमारे हितग्राही हैं जिन्हें हम लाभान्वित करते हैं उनको भी हमें बताना है कि आपको यह लाभ किसने दिया है। सुघोष अभियान के प्रभारी हेमंत ओझा ने भी मंच से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अब युद्ध आमने-सामने की वजाए मायावी हो गया है जिसे हम सोशल मीडिया कहते हैं। सोशल मीडिया पर हम जो भी लिखते हैं उसे एक नहीं हजारों लोग देखते हैं। इसलिए अन्य पार्टियों द्वारा भाजपा के बारे में सोशल साइड पर भ्रामक जानकारी फैलाई जाती है तो उसकी सही जानकारी तथ्यों के साथ देना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है और यह तभी संभव है जब वह अपडेड होंगे यानि सोशल साइड चलाना सीखेंगे। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर व जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार पु.शि. मंडल अध्यक्ष केपी परमार द्वारा किया गया, वहीं वहीं मंच का संचालन पुरानी शिवपुरी मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा द्वारा किया गया। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit