Breaking Ticker

स्वच्छता सर्वेक्षण महाभियान को लेकर सीएमओ शैलेश अवस्थी ने दुकानदारों को दी स्वच्छता की समझाइश, अन्यथा की जाएगी चालानी कार्यवाही


शिवपुरी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में नगर पालिका शिवपुरी को टॉप 10 में लाने का प्रयास निरन्तर जारी है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख बाजार में रोड़ किनारे हाथ ठेले और रेहड़ी में कारोबार करने वाले दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वयं नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी आगे आये और नगर पालिका अमले के साथ अनेको दुकानों का निरीक्षण किया साथ ही हाथ ठेले और रेहड़ी के कारोबारी दुकानदारों को सीएमओ ने समझाइश दी कि यह शहर आपका है और इसको स्वच्छ रखना हरेक नागरिक का दायित्व है, आवश्यकता है स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की, इसलिए अपनी दुकानों पर कारोबार करते समय आने वाल्व ग्राहकों को भी बेहतर पार्किंग और स्वच्छता के प्रति जागरूक करें कि कोई भी सामग्री लेने के लिए रोड़ किनारे वाहन लगाए और जब भी दुकान/हाथठेले पर खान पान की सामग्री का इस्तेमाल करें तो डस्टबिन में कचरा फेंके और वही डस्टबिन नगर पालिका के कचरा वाहन में डाले ताकि नगर स्वच्छ बना रहे। इस समझाइश के साथ साथ दुकानदारो को हिदायत दी कि यदि दुकानों के बाहर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग हुई व गंदगी पाई गई तो नगर पालिका की स्वच्छता टीम को चालान भी करना होगा और इसकी सम्पूर्ण जवाबदेही संबंधित दुकानदार की होगी। इस दौरान सीएमओ शैलेश अवस्थी के द्वारा नपा टीम के साथ माधवचौक चौराहा, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा, कॉलेक्ट्रेटे के आसपास आदि स्थानों पर यह स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। जिसमे अधिकांश दुकानों ने स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सीएमओ श्री अवस्थी के साथ प्रभारी एचओ अब्दुल अकबर कुर्रेशी, एसआई योगेश शर्मा सहित नपा अमला मौजूद रहा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit