राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को देखा लाइव टेलीकास्ट, कलेक्टर और एसपी हुए शामिल
शिवपुरी। देशभर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इसी क्रम में शिवपुरी के खिन्नी नाके स्थित अनुसूचित आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास पर भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, आदिम जाति विभाग के जिला संयोजक महावीर जैन शामिल हुए। सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया, वहीं मुख्य अतिथियों द्वारा उनके व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को प्रेरणा लेने के बात कही। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से छात्रों ने देखा और उनके संबोधन को सुना। खासबात यह रही है कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला संयोजक ने भी छात्रों के साथ जमीन पर बैठकर ही कार्यक्रमों को सुना जिससे छात्रों में भी उत्साह का वातावरण बना रहा। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक आरसी दिवाकर, नूर मोहम्मद पठान सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।








