शिवपुरी। शहर के सेंट जोन्स पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धम रही, स्कूल में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ बढ़चढ़कर भाग लिया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने चाचा नेहरू बन उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने विभिन्न आकर्षक एवं मोहक कविताओं से सबको भाव विभोर कर दिया। बाल दिवस पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के संचालक रामलखन धाकड़ गुरावल ने बच्चों को बताया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री धाकड़ ने बच्चों से कहा कि आप आगे चलकर इस देश का भविष्य हो और हमेशा हमें जीवन में अनुशासित होकर रहना चाहिए ताकि आगे चलकर हम इसको अपने हाथों में संभाल सकें। कार्यक्रम समापन के बाद स्कूल प्रबंधन छात्रों को भ्रमण हेतु शहर के पर्यटक स्थल छत्री, भदैयाकुण्ड एवं सुरवाया की गढ़ी ले गए। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों द्वारा बच्चों को हमारी पुरातात्विक धरोहर के बारे में जानकारी से अवगत कराया। बच्चों में पर्यटक स्थलों के भ्रमण को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर स्कूल संचालक रामलखन धाकड़, प्राचार्य श्रीमती सोनम वर्मा, उपप्रचार्य केश सिंह धाकड़ सहित स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सेंट जोन्स पब्लिक स्कूल में मनाया बाल दिवस
0
10:29 pm

Tags