भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम
0
9:34 pm
शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर मन की बात कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत छठ पर्व के बधाई संदेश के साथ की। उन्होंने छठ पूजा और सूर्य उपासना के महत्व का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए भाजपा नगर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 27 में कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम और भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम से पूर्व भाजपा के पितृपुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी के अलावा मंडल महामंत्री रीतेश जैन, मंडल उपाध्यक्ष अजीत ठाकुर, संदीप भार्गव, अमरदीप शर्मा, वार्ड 27 के पार्षद तारा राठौर, राजकुमार राठौर सहित मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags







