Breaking Ticker

ब्राह्माण समाज ने दी शहीद अमर को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से तत्काल दो करोड़ रुपए देने की रखी मांग


शहीद के पविार को 25 बीघा जमीन, नौकरी और पेट्रोल पंप मिले: राजेन्द्र पिपलौदा
शिवपुरी। विगत दिवस पोहरी विधानसभा क्षेत्र के वीर सपूत अमर शर्मा देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया था जिसका पार्थिव शरीर शिवपुरी लाया गया। शिवपुरी वासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्थिक शरीर पर  पुष्प अर्पित किए। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम खरई  वाट में किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के विवाह सम्मेलन के संयोजक राजेंद्र पिपलोदा पूर्व जिलाध्यक्ष प्राचार्य बीबीएम शर्मा सर्व ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा टोरिया कोषाध्यक्ष राजू शर्मा उपाध्यक्ष संजय पाराशर प्राचार्य एडवोकेट अरविंद शर्मा ने दर्रोनी तिराया शिव सिटी शिवपुरी उनके निज निवास पहुंचकर शहीद अमर शर्मा के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए, साथ ही उनके पिता सियाराम शर्मा और चाचा लखन शर्मा और उनके दोनों छोटे भाइयों को ढांढस बंधाया। राजेन्द्र पिपलौदा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शहीद के परिवार को तत्काल 25 बीघा जमीन, नगद दो करोड़ रुपए, पेट्रोल पंप और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दिलाई जाए जिससे परिवार को आर्थिक समस्या से ना जूझना पड़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit