शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में शिवपुरी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रचार प्रसार तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग लगाकर लोगों को समझाइस दी जा रही है, वाहन चैकिंग के माध्यम से पुलिस का यह भी प्रयास है कि जो वाहन पूर्व मे चोरी गये हैं उन्हें भी बरामद किया जा सके। इसी क्रम में रविवार को माधवचौक चौराहे पर यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा आमजन को नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाई गई, वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें समझाइश दी गई कि वह आगे से शराब पीकर वाहन न चलाएं। इस दौरान यातायात प्रभारी श्री यादव द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 वाहनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसमें चार फोर व्हीलर और दो टू व्हीलर गाडिय़ां हैं। इस मौके पर सूबेदार नीतू अवस्थी, प्रियंका घोष सहित अन्य यातायात का स्टाफ मौजूद रहा।
बिना हेलमेट पहने 85 वाहन चालाकों पर चालानी कार्यवाही
यातायात प्रभारी श्री यादव ने बताया कि आज रविवार अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट पहने 85 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 21250 समन शुल्क बसूला गया एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 वाहन चालकों जिसमें 04 फोर व्हीलर एवं 02 टू व्हीलर शामिल है पर चलानी कार्रवाई की गई। नशा मुक्ति अभियान के तहत आज माधव चौक शिवपुरी पर लगभग 250 लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।








