गोपालपुर पुलिस ने हेलमेट ना लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ की चालानी कार्यवाही
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में जिलेभर में यातायात नियमों के पालन हेतु जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गोपालपुर थाना प्रभारी कुलदीप सागर द्वारा वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान जो वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाए थे उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए हेलमेट के महत्व को समझाया, साथ ही गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट की अनिवार्यता के लिये लोगों को जागरुक किया जा रहा है। जो वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाए थे उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालकों को नशा ना करने की समझाइश दी गई।







