Breaking Ticker

सतनवाड़ा थाना प्रभारी नरवरिया ने लोगों को शराब ना पीने की दिलाई शपथ


कहा- नशे में भूलकर भी ना चलाएं वाहन

शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत रविवार को नरवर तिराहे पर लोगों को नशा ना करने की समझाइश देते हुए उन्हें शपथ दिलाई कि वह नशे में भूलकर भी ना चलाएं वाहन। शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोग असमय ही अपनी जान गंवा रहे हैं। इससे न केवल वाहन चालक अपनी जान गंवाते हैं, बल्कि उनके परिवार भी संकट में आ जाता है। इसलिए अपनी और अपने परिवार के हित में सोचें और कभी भी नशा करके वाहन ना चलाएं। इसके बाद सतनवाड़ा थाना प्रभारी श्री नरवरिया द्वारा थाने के आगे फोरलेन पर यातायात नियमों का पालन कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हेलमेट लगाकर वाहन नहीं चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई, साथ ही उन्हें गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनने व यातायात नियमों के पालन करने के लिये जागरुक किया गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit