Breaking Ticker

वन भूमि से कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने की पत्थरबाजी


टीम में शामिल महिला रेंजर के साथ की झूमाझटकी, अतिक्रमणकारी खेती करने की कर रहे थे तैयारी

शिवपुरी। पोहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंदुर्खी में वन अमला वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचा। इस दौरान वन अमले में मौजूद महिला डिप्टी रेंजर के साथ अतिक्रमणकारी महिलाओं ने गलेबान पकड़ते हुए झूमाझटकी कर दी। इतना ही नहीं अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर पत्थरबाजी भी कर दी। वनकर्मियों ने जैसे तैसे अपनी महिला डिप्टी रेंजर को अतिक्रमणकारी महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया। 

वन परिक्षेत्र अधिकारी केपीएस धाकड़ को अतिक्रमणकारियों के इरादों की सूचना मिली तो वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पुलिस बल लेकर पहुंची। टीम ने अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण की हुई वन भूमि को आजाद करा लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंची वन अमले टीम के साथ एक महिला डिप्टी रेंजर भी गईं थी, जिसके साथ अतिक्रमणकारी महिलाओं ने झूमा झटकी कर दी।  अतिक्रमणकारी महिला पुरुष पड़ोसी राज्य राजस्थान के भील समाज के बताए जा रहे थे। यह सभी भील समाज के लोग जंगल की जमीन पर कब्जा कर खेती करने की तैयारी कर रहे थे। यहां बता दें कि वन परिक्षेत्र अधिकारी पोहरी केपीएस धाकड़ द्वारा जंगल में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त बने हुए हैं और उनके द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। पिछले दिनों भी उनके द्वारा वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया था।

इनका कहना है


छर्च थाना क्षेत्र में आने वाले इंदुर्खी के जंगल में आधा सैकड़ा लोगों ने टपरिया बना कर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था जिसे हटाने के लिए हमारी टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान अतिक्रमणकारी महिलाओं की हमारी डिप्टी रेंजर से हल्की झड़प हुई है। इसकी शिकायत छर्च थाने में दर्ज कराई है।

केपीएस धाकड़

वन परिक्षेत्र अधिकारी पोहरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit