कोलारस। विधानसभा क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान के सर्वे को लेकर कोलारस बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पिप्पल के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी सुआलाल जाटव एवं नवल धाकड़ जिला महासचिव बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में किसानों के साथ मंगलवार को एप्रोच रोड़ से एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर के मुख्य मार्ग एप्रोच रोड एबी रोड जगतपुर होते हुए एसडीएम कार्यालय कोलारस पहुंची जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पांच सूत्रीय मांगो को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन देते हुए बताया कि क्षेत्र में अक्टूबर महीने की 2 तारीख से लगातार संपूर्ण क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा से किसानों की फसल जैसे सोयाबीन उड़द मूंग बाजरा मक्का टमाटर सहित आदि सभी फसलें पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है किसानों की दुर्दशा को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा एवं बीमा राशि दिलाई जावे खरई क्षेत्र के अनेक ग्रामों में ग्रामीण विभाग द्वारा बिना नोटिस दिए बिजली काट दी गई किसानों के बकाया बिजली बिल माफ किए जाए इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता एवं सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद थे।
बसपा ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन, कहा- किसानों को सर्वे कराकर मिले उचित मुआवजा
0
9:34 pm

Tags