Breaking Ticker

अम्मा महाराज की जयंती पर भाजपा नगर व पुरानी शिवपुरी मंडल ने बांटी सब्जी-पूड़ी



Kedar singh goloiya शिवपुरी। ज्ञान, भक्ति और कर्मयोग की त्रिवेदी श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया जो अपने त्याग और समर्पण से जन-जन की राजमाता बनीं, उनकी 103 वीं जयंती शिवपुरी शहर सहित जिलेभर में जनसेवा कर मनाई गई। भाजपा नगर मंडल और पुरानी शिवपुरी मंडल द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु.शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार के नेतृत्व में माधवचौक चौराहे पर विशाल स्टाल लगाकर सब्जी-पूड़ी का वितरण किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ माधवचौक चौराहे स्थित माधौ महाराज की प्रतिमा पर नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, के.पी. परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, रीतेश जैन सहित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए किया। इसके बाद भाजपा की संस्थापक सदस्यों में से एक सदैव संघर्ष पथ पर अविराम बढऩे के लिए प्रेरित करने वाली अम्मा महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और सभी ने उनके द्वारा बताई गई सीख को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। तदोपरांत कार्यक्रम में मौजूद भाजपा सहित दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने सब्जी-पूड़ी का वितरण किया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, राज्यमंत्री दर्जा नरेन्द्र बिरथरे, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गौतम, पूर्व नगर महामंत्री हरिओम राठौर, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु.शि. मंडल अध्यक्ष के.पी. परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, नगर महामंत्री रीतेश जैन, केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे के निज सचिव, राजेन्द्र शिवहरे और कप्तान यादव, अमित भार्गव, विकास दण्डौतिया, नवनीत सेन, केदार सिंह गोलिया, दीपक कुशवाह, प्रशांत राठौर, कपिल मिनोचा सहित बड़ी संख्या में दोनों मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेता संजय गौतम द्वारा माधवचौक पर ही संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर अम्मा महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा दिनभर समाजसेवा के कार्यक्रम चलते रहे जिनमें राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने अस्पताल पहुंचकर फलों का वितरण किया, वहीं राज्यमंत्री दर्जा नरेन्द्र बिरथरे ने मेडीकल कॉलेज पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा झांसी तिराहे पर, पार्षद ताराचंद राठौर द्वारा ग्वालियर बाईपास पर, पूर्व नगर महामंत्री हरिओम राठौर आदि द्वारा अपना घर आश्रम (दुबे नर्सरी) पर प्रसादी का वितरण किया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit