शिवपुरी। शहरभर में समाजसेवा कर सेवा समर्पण भाव के साथ कैलाशवासी श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी अम्मा महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व पोहरी विधायक एवं मप्र शासन में राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती द्वारा जिला चिकित्सालय एवम मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती मरीजों को फल वितरीत किये गये। पूर्व नगर महामंत्री हरिओम राठौर आदि द्वारा अपना घर आश्रम (दुबे नर्सरी) पर प्रसादी का वितरण किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गौतम, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु.शि. मंडल अध्यक्ष के.पी. परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, लव अग्रवाल, दीपक कुशवाह, सुरेन्द्र जैन बंटी, निर्देश गोयल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा श्री भारती माधव चौक हनुमानजी मंदिर पर, कठमई तथा अपना घर महिला आश्रम, सुंदरकांड पाठ, अस्पताल चौराहा, माधव चौक चौराहा, ग्वालियर वाईपास एवम झांसी तिराहा आदि कार्यक्रमों में शामिल हुए। श्री भारती ने बताया कि राजमाता साहब ने ये साबित किया कि जनप्रतिनिधि के लिए राजसत्ता नहीं, जनसेवा सबसे महत्वपूर्ण है। वो एक राजपरिवार की महारानी थीं, राजशाही परम्परा से थीं, लेकिन उन्होंने संघर्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया। वह इतने बड़े राजघराने की मुखिया के रूप में उनके पास हजारों कर्मचारी थे, भव्य महल थे, सभी सुविधाएं थीं। लेकिन उन्होंने सामान्य मानव के साथ, गाँव-गरीब के साथ जुड़कर जीवन जिया, उनके लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ऐसी राजमाता के चरणों में मेरा शत-शत नमन।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077









