भाजपा नेता संजय गौतम ने कै. राजमाता के जन्मदिन पर सुंदरकांड का पाठ कर किया उनको याद
0
7:50 pm
शिवपुरी। कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष करवाचौथ पर भाजपा नेता और समाजसेवी संजय गौतम राजमाता साहब की जयंती मनाते हैं। इसी कड़ी में आज माधवचौक चौराहे पर संगीतमय में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर श्री गौतम ने राजमाता विजयाराज सिंधिया के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री गौतम ने बताया कि 'राजमाता सिंधिया जी ने अपने त्याग और राष्ट्रभक्ति से देश की राजनीति को नयी दिशा प्रदान की। राष्ट्र व विचारधारा के प्रति उनका समर्पण वंदनीय था। राजमाताजी केवल वात्सल्यमूर्ति ही नहीं थीं, वो एक निर्णायक नेता थीं और कुशल प्रशासक भी थीं। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के इतने दशकों तक, भारतीय राजनीति के हर अहम पड़ाव की वो साक्षी रहीं। आपातकाल के समय लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने अत्याचारी शासन की घोर यातनाएं सही। विचारों और सिद्धांतों की अद्वितीय प्रतिमूर्ति को नमन।Ó विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर राजघराने की राजमाता होने के साथ- साथ भाजपा की संस्थापक सदस्यों में से एक रही हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, राज्यमंत्री दर्जा नरेन्द्र बिरथरे, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, पूर्व नगर महामंत्री हरिओम राठौर, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु.शि. मंडल अध्यक्ष के.पी. परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, नगर महामंत्री रीतेश जैन, केदार सिंह गोलिया आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags








