Breaking Ticker

वन विभाग की कार्यवाही: अवैध फर्सी पत्थर से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली किया जप्त


शिवपुरी। वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी गोपाल सिंह जाटव के नेतृत्व में अवैध रूप से परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली की जप्ती करते हुए उसके खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अन्य कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी गोपाल सिंह जाटव को मुखबिर के जरिए  मिली सूचना के आधार पर बीट गढ़ी बरौद "अ" के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 990 से अवैध फर्शी पत्थर का परिवहन कर लाया जा रहा है जिस पर से तत्काल वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी द्वारा टीम गठित कर एवं स्वयं मौके पर पहुंचकर बीट गढ़ी बरौद "अ" की तरफ से आ रहे एक आयशर 485 सिल्वर कलर के  ट्रैक्टर का पीछा किया पीछा किया तथा पीछा करने के दौरान ट्रैक्टर  चालक मय फर्शी पत्थर से भरे हुए  ट्रेक्टर ट्रॉली सहित फोर लाइन पर सुरवाया के समीप छोड़कर भाग गया। जिस पर से परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी द्वारा तत्काल पुलिस थाना सुरवाया से पुलिस बल की सहायता लेकर बन अमले के साथ अवैध रूप से परिवहन कर रहे फर्शी पत्थर के ट्रैक्टर को मौके से  जप्त कर शासकीय कार्यवाही की गई हैं द्यइस टीम में सराहनीय योगदान देने पर वन परिक्षेत्र सहायक भूपेंद्र वर्मा वनरक्षक वीर सिंह ,बाबूलाल नरवरिया, हेमराज शाक्य, मनीष उपाध्याय तथा शौकत अली एवं एवं थाना प्रभारी सुरवाया रामेंद्र चौहान की भूमिका सराहनीय रही उन्होंने तत्काल पुलिस बल उपलब्ध कराया।

इनका कहना है


जो भी व्यक्ति अवैध गतिविधि में लिप्त पाया जाएगा उनके खिलाफ विभाग द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध उत्खनन अवैध कटाई एवं अतिक्रमण में लिप्त आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। हमने रात्रि गश्ती हेतु टीम का गठन कर दिया गया है रात्रि में गस्ती जारी रहेगी और आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी

गोपाल सिंह जाटव

वन परीक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit