Breaking Ticker

डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुरानी शिवपुरी मंडल ने किया पौधारोपण

शिवपुरी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर पुरानी शिवपुरी नगर मंडल द्वारा वार्ड 15 में स्थित काली माता मंदिर परिसर में मनाया गया। बलिदान दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष केपी परमार, महामंत्री गिर्राज शर्मा द्वारा पदाधिकारियों के साथ मिलकर परिसर में पौधा रोपित करते हुए सभी से पौधारोपण करने की अपील की। इस मौके पर पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार ,मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, मोनू आर्य, निर्देश गोयल, शास्त्री जी, कपिल धाकड़ आदि ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प भेंटकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष केपी परमार ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया। वहीं महामंत्री गिर्राज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से मुखर्जी जी ने सन 1951 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ की स्थापना की, 23 जून 1953 को जम्मू कश्मीर पुलिस की हिरासत में इनकी मृत्यु हुई । चूंकि भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनसंघ की उत्तराधिकारी है। इसलिए मुखर्जी जी को भारतीय जनता पार्टी का संस्थापक माना जाता है और मुखर्जी जी के मृत्यु दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। बलिदान दिवस को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मनाती है तथा इस दिन भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit