Breaking Ticker

17 वर्षों से पिछोर में बीएमओ के पद पर जमे डॉ. सांडे, कलेक्टर बोले इन्हें हटाना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं

शिवपुरी। प्रदेशभर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा ऐसे कई अधिकारियों स्थानांतरण कर दिया गया है जो लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे थे जिनके द्वारा कहीं न कहीं चुनाव को प्रभावित करने की आशंका थी। ऐसा ही मामला पिछोर का सामने आया है, जहां सामुदायिक स्वा. केन्द्र में बीएमओ के रूप में डॉ. एसके सांडे पिछले 17 वर्षों से जमे हुए हैं। किसी भी अधिकारी का इतना लंबे समय से एक ही स्थान पर टिके रहना कहीं न कहीं उसके राजनीतिक रसूख की ओर इशारा अवश्य करता है। इस संंबंध में पिछोर निवासियों ने रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित में शिकायत भेजी गई। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि डॉ. सांडे चुनाव को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं और इनका लोगों से सतत संपर्क भी बना हुआ है। इनके अधीन 300 से 400 आशा कार्यकर्ताएं आती हैं और आशा कार्यकर्ताओं की पहुंच सीधे आमजन तक होती है। 

इस संबंध में जब कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि यह इनके हटाना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है और मुझे से जिले से बाहर ट्रांसफर करने का अधिकार नहीं है। जब उनसे जिले में अन्य जगह स्थानांतरण की बात कही तो उन्होंने मामले को दिखवाने की बात कही। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit