पोहरी। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा की भाभी श्रीमती मंजू शर्मा पोहरी नगर परिषद की वार्ड क्रमांक 5 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। मंजू शर्मा वार्ड में विकास के नाम पर कमल के फूल चुनाव चिन्ह पर वोट मांग रही हैं। वार्ड में आने वाले महावीर नगर, ब्लॉक कॉलोनी, जल मंदिर रोड, खादी भण्डार आदि क्षेत्रों से लगातार उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। वह लोगों को आश्वस्त भी कर रही हैं कि वह वार्ड में विकास की एक नई इबारत लिखेंगी। उन्हें सिर्फ एक मौके की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। खासबात यह है कि वार्ड 5 में भारतीय जनता पार्टी का एक अच्छा खासा वोट बैंक भी माना जाता है।
मंजू शर्मा के बैकग्राउण्ड की बात करें तो उनका पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी को समर्पित है। मंजू शर्मा पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत ग्वालीपुरा से सरपंच रह चुकी हैं अब यह पंचायत नगर परिषद में विलीन हो चुकी है। ग्वालीपुरा, सोनीपुरा में सरपंच रहते हुए मंजू शर्मा ने विकास की एक नई इबारत लिखी थी। विकास की इसी गाथा के आधार पर भाजपा से वार्ड 5 के लिए पार्षद पद हेतु टिकिट की मांग की और भाजपा न उन पर भरोसा जताया।






