शिवपुरी। प्रांतीय कुशवाह महासभा प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाह के निर्देशानुसार प्रांतीय कुशवाह महासभा जिला शिवपुरी संरक्षक सदस्यों की सहमति से जिला अध्यक्ष शिशुपाल कुशवाह द्वारा जिले की समस्त कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रांतीय कुशवाह महासभा की जिला कार्यकारिणी में जयदीप कुशवाह को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयदीप कुशवाह ने जिला महामंत्री का दायित्व मिलने पर महासभा के जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से खरा उतरने का भरोसा दिलाया। यहां बता दें कि जयदीप कुशवाह पेशे से स्कूल संचालक हैं, इसके साथ-साथ वह समाजसेवा सहित सामाजिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय बने रहते हैं इसी के चलते उन्हें प्रांतीय कुशवाह महासभा में जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री कुशवाह के जिला महामंत्री बनने पर महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित ईष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जयदीप बने प्रांतीय कुशवाह महासभा के जिला महामंत्री
0
9:37 pm