Breaking Ticker

मुक्तिधाम के नजदीक कबाड़े के गोदाम पर पहुंचे नपा सीएमओ अवस्थी, अतिक्रमण मिलने पर काटा 20 हजार का चालान

शाम 5 बजे तक सामान हटाने की दी मोहलत, नहीं हटाने पर होगी एफआईआर


शिवपुरी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में लगातार शहर को साफ-स्वच्छ और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीएमओ शैलेश अवस्थी अपने अमले के साथ मुक्तिधाम के पास स्थित कबाड़े के गोदाम पर जा पहुंचे। इस दौरान गोदाम के बाहर सड़क किनारे काफी जगह में कबाड़े से भरे बोरे रखे मिले जिस पर सीएमओ श्री अवस्थी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कबाड़े व्यवसायी के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए 20 हजार रुपए का चालान काटा, साथ ही शाम 5 बजे तक सड़क किनारे से सामान को हटाने की मोहलत देते हुए चेतावनी दी कि यदि आपके द्वारा सामान नहीं हटाया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान कबाड़ा व्यवसायी द्वारा शाम 5 बजे तक सामान हटाने का भरोसा दिलाया। खासबात यह है कि सीएमओ द्वारा जब गोदाम के अंदर निरीक्षण किया तो नाली के चैनल, पाइप आदि सामग्री संदिग्ध पाई गई जिसकी जांच कराई जा रही है।

यहां बता दें कि कबाड़ा व्यवसायी को नगरपालिका द्वारा कई बार सड़क से सामान हटाने के लिए मौखिक रूप से व नोटिस भेजा गया, लेकिन उक्त सामान को मौके से नहीं हटाया गया। इसलिए आज सीएमओ श्री अवस्थी स्वयं मौके पर पहुंचे और उक्त चालानी कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान उनके साथ नगरपालिका के आरआई सुधीर मिश्रा, एसआई योगेश शर्मा, अरविंद कौरव सहित अन्य नपा अमला मौजूद रहा।

क्या कहते हैं अधिकारी

मुक्तिधाम के पास स्थित कबाड़े के गोदाम के बाहर बोरे मिले जिस पर कबाड़ा व्यवसायी के खिलाफ 20 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई है। शाम 5 बजे तक सामान हटाने की मोहलत दी है यदि शाम तक सामान नहीं हटाया जाता है तो फिर एफआईआर कराई जाएगी।

शैलेश अवस्थी

सीएमओ, नगर पालिका परिषद शिवपुरी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit