Breaking Ticker

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महान गायिका लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि


शिवपुरी। महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से पूरा देश गमगीन हो गया है। हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी द्वारा माधवचौक चौराहे पर बैनर लगाकर और मोमबत्ती जलाकर भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि हम उन्हीं के गीतों को सुनकर बड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल कर ली थी और अनेक भाषाओं में गीत गाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। इस मौके पर क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष सुमीत सिंह चौहान, बृजेश सिंह तोमर सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर गोली परमार, उपेन्द्र तोमर, कान्हा सिकरवार, कुलदीप गौर सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit