Breaking Ticker

अखबार वितरक बंटी प्रजापति कार की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त


शिवपुरी। पत्रकारिता जगत में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले अखबार वितरक बंटी प्रजापति की बाइक में कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे बंटी के हाथ-पैर सहित अन्य जगह चोटें आई, साथ ही उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली पुलिस ने बंटी प्रजापति की रिपोर्ट पर से कार क्रमांक एचआर 36 एडी 0656 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के रविवार की दोपहर बंटी प्रजापति अपनी बाइक पर सवार होकर अपने काम से जा रहे थे तभी झांसी तिराहे पर सड़क क्रॉस करने के लिए रुके इसी दौरान गुना की ओर से तेज रफ्तार सिफ्ट क्रमांक एचआर 36 एडी 0656 आ रही थी और लापरवाह कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। दुर्घटना में बंटी के यहां पर चोटें आईं जबकि उनकी बाइक पर सवार मिस्त्री फिरोन खान इस दुर्घटना में पूरी तरह बच गए। उक्त घटना मौके पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम की मदद से उक्त कार के नंबर प्राप्त किए और कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल बंटी की जिला अस्पताल में एमएलसी कराकर उपचार कराया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit