Breaking Ticker

सिकंदर, मनोज सहित आधा दर्जन सटोरियों का देहात पुलिस ने निकाला जुलूस


शिवपुरी। शहर में सटोरियों द्वारा 1 के बदले 90 रुपए का लालच देकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सटोरियों द्वारा सट्टा खिलाने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर इन सटोरियों को पकड़ा भी जाता है, लेकिन सटोरिया जेल से छूटकर फिर से अपने काम में लग जाते हैं। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने मुखबिर की सूचना पर से आधा दर्जन सटोरियों के खिलाफ धरपकड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस की कार्यवाही में मुख्य सटोरिया सिकंदर, मनोज सेन उर्फ ठाकुर सहित आधा दर्जन सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सटोरियों को देहात थाने से एसडीएम कोर्ट तक पैदल जुलूस के रूप में ले गई। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पुलिस सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करती है और यह जमानत पर छूटने के बाद फिर से सट्टा चलाने लग जाते हैं और आमजन को इसका पता नहीं चल पाता। लोगों को यह संदेश जा सके कि सट्टा खिलाना और खेलना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं इसी उद्देश्य से सटोरियों का जुलूस निकाला गया। यहां बता दें कि जुलूस में नामी सटोरिया सिकंदर अपना मुंह छिपाता दिखाई दिया। सूत्रों की मानें तो सिकंदर को छुड़ाने के प्रयास में कई लोगों ने पुलिस थाने के चक्कर काटे, लेकिन पुलिस ने सबको किनारा करते हुए अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit