नगर परिषद कोलारस ने महिला सफाईकर्मियों को बांटी ड्रेस कोड साडिय़ां
0SVP24 NEWS9:46 am
कोलारस। नगर परिषद कोलारस में कार्यरत महिला सफाईकर्मियों को काम करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए ड्रेस के रूप में साडिय़ों का वितरण किया गया। बुधवार को एसडीएम कोलारस बृजबिहारी श्रीवास्तव, सीएमओ महेशचंद जाटव ने करीब डेढ़ दर्जन सफाईकर्मियों को एक जैसी ड्रेस वितरित की गई। इस दौरान नप के विष्णु कुमार भदकारिया, उपयंत्री हर्षित गुप्ता, शिवम माहेश्वरी सहित नगर परिषद का स्टाफ मौजूद रहा। साडिय़ां मिलने के बाद महिला सफाईकर्मियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सीएमओ श्री जाटव ने कहा कि डे्रस से सफाईकर्मी अलग दिखेंगे जिससे उन्हें अपना काम करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस दौरान कोरोना को ध्यान में रखते हुए मास्कों का वितरण भी किया गया, साथ ही कोरोना नियमों का पालन करने की भी समझाइश दी।