शिवपुरी। सरकार और प्रशासन के कोरोना संक्रमण को रोकने के तमाम जतन उस समय धरे के धरे रह जाते हैं जब कोई जिम्मेदार ही इसमें बड़ी चूक कर दे। आज की कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में पोहरी से 9 केस सामने आए हैं। सबसे खासबात तो यह है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी और उनकी दो बेटियां की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई हैं। इससे भी बड़ी चिंता की बात तो यह है कि गुरूवार को रिपोर्ट आने से पहले मंडल अध्यक्ष दिनभर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाते रहे। उनके द्वारा अपने निवास पर भाजपा उपाध्यक्ष का तिलक लगातार जोरदार स्वागत भी किया गया। बताया जा रहा है कि उनके द्वारा कुल लोगों को सम्मानित भी किया गया। मंडल अध्यक्ष की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं क्योंकि उन्हें भी अब डर सताने लगा है कि कहीं संपर्क में आने से वह भी तो संक्रमित तो नहीं हो गए, पर यह तो जांच कराने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यहां सोचनीय पहलू यह है कि मंडल अध्यक्ष द्वारा जब अपना सैम्पल दिया गया तो उन्हें रिपोर्ट आने तक लोगों से दूरियां बनाए रखनी थी, लेकिन अपने राजनैतिक लाभ के लिए दूसरों को खतरे में डाल दिया।
स्वागत से लेकर दिनभर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाने वाले पोहरी मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजीटिव, संपर्क में आने वालों की चिंताएं बढ़ी
0
10:18 pm

Tags