Breaking Ticker

संजय कुशवाह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त, बधाईयों का लगा तांता


शिवपुरी। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत संजय कुशवाह को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा द्वारा बुधवार को प्रदेश के जिलों में जिलाध्यक्ष की घोषणा के दौरान की। संजय कुशवाह के जिलाध्यक्ष बनने पर उनके युवा मोर्चा के साथी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष  गिर्राज शर्मा, डॉ. राकेश राठौर, जयदीप कुशवाह आदि ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाईयां दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों और संगठन कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। श्री कुशवाह ने अपनी नियुक्ति के बाद घर पर गणेश जी का आशीर्वाद लिया, फिर माता-पिता से भी पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां बता दें कि संजय कुशवाह द्वारा युवा मोर्चा में जिला महामंत्री सहित अन्य पदों पर रहकर पार्टी में अपनी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाई इसी के चलते उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय कुशवाह ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसको मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाऊंगा। साथ ही जल्द ही जिले की कार्यकारिणी की घोषणा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर की जाएगी। श्री कुशवाह ने अपनी नियुक्ति पद पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री कुशवाह की नियुक्ति पर भाजपा के जनप्रतिनिधि, मित्रों, परिजनों, समाज बंधु सहित अन्य शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit