सफलता के लिए अनुशासन है जरूरी
शिवपुरी। गुरुवार को न्यू रेडिएंट आईटीआई कैंपस में ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम रेडिएंट गु्रप के समन्वयक अखलाक खान द्वारा रेडिएंट गु्रप का परिचय दिया गया और उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नवीन सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। उसके पश्चात रेडिएंट गु्रप के समस्त स्टाफगण द्वारा अपना परिचय दिया गया और संस्था में संचालित अपने कार्य की रूपरेखा विद्यार्थियों को प्रदान की। इस दौरान रेडिएंट गु्रप की संचालिका डॉ खुशी खान को आदर्श बंधु मीडिया गु्रप द्वारा मध्य प्रदेश की 40 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में सम्मिलित करने पर रेडियंट गु्रप के स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा सम्मानित किया गया । रेडिएंट गु्रप के डायरेक्टर शाहिद खान द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर अध्ययन करने की सलाह दी गई और समस्त विद्यार्थियों को कॉलेज के नियम निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अध्ययन करने और समाज में एक आदर्श और सफल नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रेडिएंट ग्रुप का वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया जिसमें पूरे वर्ष भर में आयोजित होने वाली गतिविधियों जैसे स्पोर्ट्स, महिला दिवस, आईएसएएस प्रेजेंटेशन, साइंस फेस्टिवल ,क्विज कंपटीशन ,ब्लड डोनेशन कैंप, वृक्षारोपण कार्यक्रम आदि की जानकारी दी। अंत में रेडिएंट की सीनियर ट्रेनिंग ऑफिसर पूनम गुप्ता द्वारा इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर होना गीत गा कर विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।






