शिवपुरी। 5 जून को प्रथम वैक्सिनेशन शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात दिनाक 9जून बुधवार को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को बिना स्लॉट बुक किए सीधे ही वैक्सीन लगाने कि सुविधा हेतु द्वितीय विशाल कैंप लगाया जा रहा है।उक्त कैंप श्रीमंत माधव राव सिंधिया जी स्वास्थ्य सेवा मिशन के तत्वाधान में स्व. हाजी रमज़ान खान साहब की स्मृति में रेडिएंट कॉलेज,हाजी सन्नू मार्केट महल रोड पर लगाया जा रहा है।रेडियंट के संचालक शाहिद खान ने गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कोबीड 19 से बचाब हेतु वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






