शिवपुरी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शहर में अनेकों स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिवंगत मुजीब खान की स्मृति में मप्र मुस्लिम एज्युकेशन सोसायटी व लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्र्रल के संयुक्त तत्वाधान में वैक्सीनेशन कैम्प व जागरुकता अभियान का आयोजन 6 जून को लकी गार्डन स्टेडियम के पास पुरानी में किया जा रहा है। उक्त शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस शिविर में आने वाले समस्त लोगों का मौके पर ही पंजीयन किए जाऐंगें और तत्काल वहीं स्वास्थ्य विभाग की मौजूद एएनएम के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षित है, अधिक से अधिक वैक्सीन कराएं। शिविर में आधार कार्ड के साथ पहुंचकर अपना पंजीयन कराएं और तत्काल वैक्सीनेशन कराएं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






