Breaking Ticker

वन क्षेत्र में उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

शिवपुरी। शिवपुरी के वन मंडल अधिकारी श्री लवित भारती द्वारा सुप्री वन मंडल की समस्त राज्यों में अवैध पत्थर उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशन  के पालन में 
एस डीओ एम एस श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में रेंज शिवपुरी पोहरी एवं बदरवास तथा सतनवाड़ा के रेंजों के रेंज अधिकारियों  एवं स्टाफ ने शिवपुरी के वन क्षेत्र में अर्जुनगवां  एवं बीट खेरोना  के वन क्षेत्र में कक्ष क्रमांक 53 एवं 60  में  सघन गश्ती की कार्यवाही की। गश्त में  वन क्षेत्र में उत्खनन के लगभग एक दर्जन   गड्ढे पाए गए जिनमें  से कुछ में बरसात का पानी भरा हुआ था। मोरई  खदान एवं मंदिर वाली खदान के बड़े  गड्ढों में उत्खनन  करने के संकेत पाए गए । जिनमे से उत्खनन कर परिवहन के लिए ले जाने वाला कुछ पत्थर रखा था । जिसे वन स्टाफ ने मौके पर ही तोड़ कर नष्ट कर दिया। गड्ढों में  तीन तसले एक फावड़ा एवं छैनी हथौड़े पाए गए। जिन्हें मौके पर जप्त किया गया।  गश्ती दल को मौके पर गड्ढों में उत्खनन कर्ता नहीं मिले क्योंकि वह स्टाफ को देखकर मौके से फरार हो गए । पंचनामा बनाकर जब सामग्री को सुपुर्दगी में लिया गया।  एवं वन अपराध प्रकरण क्रमांक 697/16 एवं 992/18  दिनांक 6 जून 2021 जारी कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई।  स्टाफ द्वारा समीप  के ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि पत्थर के अवैध उत्खनन में संलिप्त नहीं हो  अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त गड्ढों में स्थानीय निस्तार की आवश्यकता के लिए कुछ लोग उत्खनन करते हैं।  वन क्षेत्र से उत्खनन का पत्थर बड़ौदी क्षेत्र के अंतर्गत पत्थर मिल मालिकों के द्वारा तय किए जाने के संबंध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी इसलिए यह  कार्रवाई वन क्षेत्र में करने के उपरांत गश्ती दल ने शिवपुरी के बड़ौदी  क्षेत्र में स्थित पत्थर फैक्ट्री एरिया में निरीक्षण किया। जहां पर खनिज निरीक्षक श्री पटले गश्ती दल के साथ में रहे । यहां फैक्ट्री मालिकों एवं उनके स्टाफ को वैधानिक रूप से समझाइश दी गई की पत्थर के स्टाक का पूरा लेखा-जोखा रखें एवं किसी भी प्रकार के अवैध पत्थर के क्रय विक्रय में भाग ना लें। यदि कोई पत्थर फर्शी बगैर रॉयल्टी के पाई गई तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में सुरवाया पुलिस थाने का स्टाफ भी साथ में रहा।
 इस प्रकार की गस्ती कार्रवाई वन मंडल अधिकारी श्री लवित भारती के निर्देशन में निरंतर  सभी रेंजों में जारी रखी जाएगी। एवं वन क्षेत्र से पत्थर के अवैध उत्खनन को वैधानिक कार्रवाई के माध्यम से पूर्णतया रोका जाएगा।
उक्त कार्रवाई में एक एस डी ओ  फारेस्ट तीन  रेंज ऑफिसर  श्री कृष्ण पाल सिंह धाकड़ श्री शैलेंद्र सिंह तोमर एवं श्री भुवनेश कुमार योगी खनिज निरीक्षक श्री पटले सहित लगभग 50 वन कर्मचारियों एवं सुरवाया थाने के पुलिस स्टाफ ने सक्रिय योगदान किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit