करैरा। 8 नवंबर को 25 वर्षीय विवाहित युवती ने करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टोडा में 8 नवंबर को रात 9 बजे गांव के साहब सिंह यादव ने काम दिलाने के बहाने सिद्ध बाबा मंदिर के पास बुलाया। मुझे खेत में ले जाकर शराब पिलाई और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। रात में नशे की हालत में होने से रिपोर्ट कराने थाने नहीं पहुंच सकी। सुबह रिपोर्ट कराई ।
एक वीडियो सोशल साइट्स पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है। जिसमें युवती मुख्यमंत्री जी, काम दिलाने का बहाना बनाकर मुझे जबरन शराब पिलाई और फिर मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब यही लोग खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार के साथ मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे है। यदि मुझे कुछ हो जाता है तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी।
जिसमें युवती ने आरोपी युवक का नाम साहब सिंह यादव बताया था। इसके बाद रविवार को को एक वीडियो युवती का वायरल हुआ जिसमें कमरे के अंदर एक युवक दिखाई दे रहा है जो युवती को जबरन शराब पिला रहा है और फिर उसके साथ दुष्कर्म करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के आने के साथ ही युवती का एक वीडियो भी आया है जिसमें वह मुंह पर कपडा बांधकर 6 युवकों पर दुष्कर्म के आरोप लगा रही है लेकिन नाम 5 के ही ले रही है। करैरा थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि मामला संदेहास्पद है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
सोशल साइट्स पर वायरल हुए वीडियो में युवती कह रही है
दरअसल इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवती मुंह ढके हैं और कह रही है कि मैं करैरा से हूं, और मेरे साथ गलत काम हुआ है। जीतू, अंकित, साहब सिंह, लद्दाख, गब्बर इन छ: लोगों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है। (नोट- यहां युवती नाम 5 युवकों के बोल रही है और आरोप 6 युवकों पर लगा रही है।) मुख्यमंत्री और आम पब्लिक का नाम लेकर वह कह रही है कि मुख्यमंत्री साहब व आम पब्लिक मेरे को इंसाफ दिलाए। इस बीच में मेरे साथ कुछ घटना होती है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। हमारे घर वालों व मुझे मारने की ये युवक बहुत कोशिश कर रहे हैं। इन्होंने मेरे साथ गलत काम कर वीडियो बनाया है। मेरी हाथ जोड़कर सबसे प्रार्थना है कि मेरी मदद करें व मेरी विनती सुने। क्योंकि मैं एक गरीब महिला हूं।







