250 क्विंटल सोयाबीन से भरे ट्रक को गंतव्य तक पहुंचाने से पूर्व ही ड्रायवर ने किया था गायब
शिवपुरी। फरियादी बंटी पुत्र हरिशंकर सोनल निवासी बैराड़ ने दिनांक 12.11.20 को थाने आकर रिपोर्ट की कि, दिनांक 10.11.20 को शाम करीब 4.00 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 4553 मां राजेश्वरी रोड लाइन शिवपुरी ट्रांसपोर्ट से माल (सोयाबीन) भरने आया था, जिसमें हमने 278 बोरी सोयाबीन की करीब 250 क्विंटल ट्रक में भरी थी, जो उसी दिनांक को करीब 7.00 बजे बैराड़ से शांति सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड मुरैना के लिए रवाना किया गया था, जो आज दिनांक 12.11.20 तक शांति सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड मुरैना नहीं पहुंचा है, ड्राइवर द्वारा बीच में हीं कहीं ट्रक को माल (सोयाबीन) के गायब कर दिया है। उक्त सूचना पर से थाना बैराड़ में अपराध क्रमांक 418/20 धारा 406 आईपीसी का कायम किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रकरण में आरोपी एवं ट्रक सहित गायब सोयाबीन की पतारसी करने के निर्देश दिए, जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड़ निरीक्षक सतीश चौहान द्वारा आरोपियों एवं माल की पतारसी करने के प्रयास किए गए, विवेचना के दौरान जिले के सभी टोल टैक्स नाकों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए, पूरणखेड़ी टोल टैक्स पर तुलसी रोड लाइंस लिखे एक ट्रक पर संदेह हुआ, ट्रक नंबर से मालिक का नाम पता किया तो बताया कि हमारा ट्रक ड्राइवर पातीराम एवं क्लीनर लेकर गया था, जिसके आधार पर आरोपी की पतारासी मुरैना, ग्वालियर एवं गुना तरफ की गई। आज दिनांक 16.11.20 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति पड़ोरा चौराहे पर बड़ी मात्रा में सोयाबीन बेचने की बातचीत कर रहा है, पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना पर से मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस टीम बड़ोदरा चौराहे पर पहुंची, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार व्यक्ति को दबोचकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बाद पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गया 11 लाख का सोयाबीन एवं घटना के समय ट्रक में लगी एक नंबर प्लेट एवं एक ट्रक विधिवत बरामद किया गया।
इनकी रही महति भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराड़ निरीक्षक सतीश चौहान,उनि अरविंद सिंह चौहान, उनि नितिन भार्गव, प्रधान आरक्षक संजीव कुमार, आरक्षक गोविंद भदोरिया, सुमित सेंगर, अमित श्रीवास, रामअवतार रावत की सराहनीय भूमिका रही।







