Breaking Ticker

भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव ने इमरती देवी के बयान का किया खंडन


कहा- मुझे नहीं मिलते थे 5 लाख रूपए महीना, मिलते होते तो क्या मैं भाजपा में आता 

शिवपुरी। करैरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव ने अपनी ही पार्टी की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी के उस बयान का खंडन किया है। जिसमें इमरती देवी ने जसवंत जाटव सहित कांग्रेस के कई अन्य पूर्व विधायकों को मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 5 लाख रूपए प्रतिमाह दिए जाने की बात कही थी। जसवंत जाटव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इमरती देवी ने ऐसा बयान क्यों दिया है, इसका जबाव वह ही दे सकती हैं। लेकिन मुझे तो 5 लाख रूपए महीना कभी नहीं मिले और यदि मिले होते तो क्या मैं भाजपा में आता। 

महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कांग्रेस के कई पूर्व विधायकों सिरोनिया, जसवंत जाटव, कमलेश जाटव, रणवीर जाटव और पोहरी के पूर्व विधायक का नाम लेते हुए पत्रकारों से कहा था कि कमलनाथ कांगे्रस के विधायकों को 5 लाख रूपए महीना देते थे। इसकी बात इन पूर्व विधायकों से पूछ लो। इमरती देवी के इस बयान पर जब करैरा के भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव से सवाल किया गया कि क्या उन्हें भी 5 लाख रूपया महीना कमलनाथ द्वारा दिया जाता था। इस सवाल के जबाव में श्री जाटव ने कहा कि मुझे तो नहीं मिले और न ही मेरे सामने ऐसी कोई बात आई, क्या मिलता था या क्या नहीं मिलता था। मैं तो कांग्रेस का विधायक था और महाराज साहब का सिपाही था। यदि मिलता जुलता होता तो क्या आज मैं भाजपा पार्टी में होता। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit